Sudhir Suri Murder Case : कातिल संदीप को लेकर पुलिस ने किया ये खुलासा , हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित , हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर दिए ये आदेश
Sudhir Suri Murder Case : कातिल संदीप को लेकर पुलिस ने किया ये खुलासा , हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित , हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर दिए ये आदेश
जी.ए. न्यूज, कोरोटाणे, जालंधर/अमृतसर । ( sudhir suri murder case sit formed to investigate ) पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ( SIT ) करेगी । इस जांच को ADGP आरएन दौके भी देखेंगे और रिव्यू करेंगे । पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया है कि अब तक की जांच में ये तथ्य सामने आए हैं कि आरोपी संदीप सैल्फ मोटीवेटिड ही था । किसी संगठन से उसके संबंधों के बारे में अभी जांच की जा रही है । जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि अभी तक जांच शुरुआती दौर में है और इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है । पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने बताया कि हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन कर दिया गया है ।
इस टीम में DCP डिटेक्टिव , ADCP सिटी 1-2 , एंटी गैंगस्टर व CIA इंचार्ज मामले की जांच करेंगे । इसके अलावा ADGP आरएन दौके खुद पूरे मामले की जांच को रिव्यू करते रहेंगे । वहीं पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस एफआईआर में अभी तक एक ही आरोपी संदीप सिंह का नाम दर्ज है । अगर और किसी का नाम भी सामने आया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी । सेल्फ मोटिवेटेड था आरोपी संदीप सिंह पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने जानकारी दी कि पकड़ा गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है । अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस संगठन से जुड़ा हुआ था । उसके मोबाइल से ही कुछ तस्वीरें निकली हैं , जिससे से स्पष्ट होता है कि वे सेल्फ मोटिवेटेड था । सोशल मीडिया पर वीडियोज देखकर ही वह प्रेरित हुआ और हत्या को अंजाम दिया । सोशल मीडिया के हर तथ्य की हो रही जांच सीपी अमृतसर ने स्पष्ट किया कि अभी तक कई गैंगस्टर इस कत्ल की जिम्मेदारी ले रहे हैं । पुलिस हर वीडियो को रिव्यू कर रहा है । इतना ही नहीं , वीडियो आने के बाद तथ्यों को देख कर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
सुधीर सूरी पंचत्तत्व में विलीन , भीड़ इतनी की 4 किलोमीटर तक लगा जाम पंजाब के अमृतसर में कत्ल किए गए हिंदू नेता सुधीर सूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं ।
उनकी अंतिम यात्रा घर से करीब 12 बजे निकली थी , जो कि 1:30 बजे श्मशान घाट पर पहुंची । 4 किलोमीटर के सफर को तय करने में डेढ़ घंटा लग गया । इससे पहले पुलिस ने शव यात्रा में शामिल होने वाले हिंदू नेताओं को नजरबंद कर दिया था । इस पर सूरी का परिवार भड़क गया । परिवार ने ऐलान किया था कि जब तक इन हिंदू नेताओं को नहीं छोड़ेंगे , तब तक वह शव यात्रा नहीं निकालेंगे । इसके बाद पुलिस ने हिंदू नेताओं को छोड़ दिया । वहीं माहौल को देखते हुए सिख नेता नजरबंद किए गए । जागा पुलिस प्रशासन , हिंदू नेताओं की सुरक्षा रिव्यू करने के आदेश पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार दोपहर शिवसेना ( टकसाली ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सूरी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन जाग गया है । घटना के तीसरे दिन पंजाब के डीजीपी
गौरव यादव ने राज्य के हिंदू नेताओं और VVIPs की सुरक्षा को जांचने के लिए एक कमेटी का गठन किया है । इस कमेटी को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देने के भी आदेश दिए हैं । मिली जानकारी के अनुसार , डीजीपी यादव की तरफ से बनाई गई कमेटी को राज्य के 16 हिंदू नेताओं और 25 VVIPs की सुरक्षा रिव्यू करने के लिए कहा है । इनमें से कईयों के पास पहले से ही सुरक्षा है । किसी के पास Y तो किसी के पास Z श्रेणी की सुरक्षा है , लेकिन यह कमेटी रिव्यू के बाद इनकी सुरक्षा में बढ़ौतरी या कमी ला सकते हैं । इस कमेटी में पुलिस के अलावा इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी भी शामिल हैं । धमकियों की कॉल का भी रिव्यू होगा डीजीपी की तरफ से गठित की गई यह कमेटी बीते दिनों पंजाब में VIP और अन्य को आ चुकी धमकियों का भी रिव्यू करेगी । इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग की इनपुट का भी सहारा लिया जाएगा । एक सप्ताह के अंदर इस कमेटी को सुरक्षा रिव्यू करके रिपोर्ट डीजीपी को देनी है ।
Comments
Post a Comment