इंडस्ट्रियल हाउस खोल सकेंगे तकनीकी कॉलेज , एआईसीटीई ने दी अनुमति

 पढ़ाई और रोजगार की सुविधा में होगा विस्तार

 इंडस्ट्रियल हाउस खोल सकेंगे तकनीकी कॉलेज , एआईसीटीई ने दी अनुमति

 तकनीकी संस्थान खोलने के लिए 5 हजार करोड़ की टर्न ओवर अनिवार्य 

मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , 24 अप्रैल , 2022 : जालंधर ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने देश के औद्योगिक घरानों को नए तकनीकी संस्थान खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है । वहीं अन्य ट्रस्ट , संस्थान सहित अन्य एजेंसियां अगले साल तक किसी भी प्रकार का तकनीकी संस्थान नहीं खोल सकती एआईसीटीई ने तकनीकी संस्थान खोलने के लिए तय किए नए नियमों में यह प्रावधान किया है । इन औद्योगिक घरानों का सालाना टर्न ओवर कम से कम पांच हजार करोड़ रुपए होना चाहिए । नए कॉलेज खोलने के संबंध में एआईसीटीई ने तीन अन्य प्रावधान भी किए हैं । औद्योगिक घरानों को अनुमति देने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि अगर किसी इंडस्ट्री का टर्न ओवर ही पांच हजार करोड़ रुपए है तो वे शैक्षणिक संस्थान से मुनाफे की उम्मीद अधिक नहीं रखेगा और छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन मिल पाएगी । इंडस्ट्री का समाज में योगदान भी बढ़ेगा । अभी भी कई इंडस्ट्रीज मेडिकल , लॉ , साइंस और आर्किटेक्चर के संस्थान संचालित कर रही हैं । अभी यह माना जा रहा है कि अन्य स्ट्रीम में इंडस्ट्रीज अच्छे शैक्षणिक संस्थान खोल रही है । ऐसे में इंजीनियरिंग व अन्य तकनीकी कोर्सेज में भी ये औद्योगिक घराने बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे । इससे पहले छात्रों को उद्योगों के लायक बनाने के लिए एआईसीटीई इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स की मदद ले रहा है । कोर्सेज का सिलेबस तय करने में इन विशेषज्ञों की अहम भूमिका रहती है 2018 में टेक्निकल एजुकेशन के सभी पहलुओं को रिवाइज करने के लिए एआईसीटीई ने आईआईटी हैदराबाद के बोर्ड ऑफ गवनेंस के चेयरमैन बीवीआर मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था 2019 में इस कमेटी ने नए संस्थान खोलने पर पाबंदी लगा दी थी ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ, ਮੌਕਾ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਿੱਤੇ 'ਚ ਪਰਤਣਗੇ।/ट्रोल हुईं तो नवजोत बोलीं- बयान का गलत मतलब निकाला ने एक

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक