इनोसेंट हार्ट्स में हवन-यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ
इनोसेंट हार्ट्स में हवन-यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ
मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , शुक्रवार , 01 अप्रैल , 2022 : इनोसेंट हार्ट्स में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष नए सत्र 2022-23 के शुभारंभ के लिए स्कूल परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सुनहरी भविष्य और स्कूल के विकास की कामना की गई।
इस हवन-यज्ञ में श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,स्कूल्स) श्रीमती आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कॉलेजिस), डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर सीएसआर), श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स ), श्रीमती गुरविंदर कौर (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स एकेडमिक एंड एग्जामिनेशन), श्री राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल कॉलेजिस), श्रीमती हरलीन गुलरिया (डिप्टी डायरेक्टर, प्राइमरी एजुकेशन), श्री मनीष जोशी (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर), श्री राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल जीएमटी), शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां), श्रीमती सोनाली (प्रिंसिपल, कैंट जंडियाला रोड), श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (प्रिंसिपल, रॉयल वर्ल्ड), श्रीमती शीतू खन्ना (प्रिंसिपल, कपूरथला रोड) एवं वरिष्ठ अध्यापकों ने यज्ञ में आहुतियाँ डालकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment