कूड़े की ढेर के साथ लगी झुग्गी में लगी आग ने एक ही परिवार के 7 लोगों को जिंदा जला डाला ; सभी की मौत

 कूड़े की ढेर के साथ लगी झुग्गी में लगी आग ने एक ही परिवार के 7 लोगों को जिंदा जला डाला ; सभी की मौत

मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , 20 अप्रैल , 2022 : लुधियाना। टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पुहंची। जहां कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से झुग्गी में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से चीखाे-पुकार मच गई। सभी मृत्तक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे।
मृत्तकाें में परिवार के मुखिया दंपती सहित 5 बच्चों की मौत हुई है। मामले की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा मौके पर पुहंचे। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक