गन कल्चर पर नकेल • सोशल मीडिया , सार्वजनिक स्थलों पर हथियारों की नुमाइश करने वाले जाएंगे जेल
गन कल्चर पर नकेल • सोशल मीडिया , सार्वजनिक स्थलों पर हथियारों की नुमाइश करने वाले जाएंगे जेल
तीन माह नहीं बनेंगे आर्म्स लाइसेंस , पुराने रिव्यू होंगे .
प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता ... 2 लाख से ज्यादा अवैध हथियारों का पता लगाना चुनौती
गीतों में गन कल्चर का गुणगान करने वाले गीत प्रतिबंधित किए जाएंगे
जी.ए. न्यूज, कोरोटाणे, जालंधर/पुलिस सुरक्षा के बीच शिव सेना नेता सुधीर सूरी और डेरा प्रेमी प्रदीप की हत्या के बाद विपक्ष के निशाने पर आई आप सरकार ने कानून - व्यवस्था कायम रखने के लिए गन कल्चर पर नकेल कसने का फैसला किया है । इसके तहत अगले 3 महीने तक नए आर्म्स लाइसेंस नहीं बनेंगे और पहले जारी हुए सभी लाइसेंस रिव्यू किए जाएंगे । बिना किसी ठोस कारण जारी हुए आर्म्स लाइसेंस रद्द किए जाएंगे । किसी खास परिस्थिति में ही पूरी समीक्षा के बाद नया लाइसेंस जारी होगा । शादियों , सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थलों पर हथियारों की नुमाइश करने वालों पर भी सख्ती बढ़ेगी । गृह विभाग के आदेश के मुताबिक ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर होगी । सोशल मीडिया , सार्वजनिक स्थलों पर किसी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भड़काऊ भाषण देने वालों पर पुलिस एक्शन लेगी । गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर रोक लगेगी । जिक्रयोग है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल 12 मई को एलान किया था कि गीतों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे । एलान के 6 महीने बाद सरकार एक्शन में आई है । प्रमुख सचिव गृह द्वारा डीजीपी , पुलिस कमिश्नरों , जिला मजिस्ट्रेट और सभी एसएसपी को पत्र जारी कर लाइसेंसों की समीक्षा को कहा गया है ।
नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पंजाब सरकार ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव और डीजीपी पंजाब को यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी समाज विरोधी तत्व को लाइसेंस जारी हो चुका है तो उसे तुरंत रद्द किया जाए । पंजाब में इस समय 4 लाख से अधिक एक्टिव आर्म्स लाइसेंस हैं । जनवरी 2022 तक पंजाब में 3 लाख 90 हजार 275 आर्म्स लाइसेंस थे । बीते 10 महीनों में करीब 10 हजार नए लाइसेंस जारी हुए । 95 % लाइसेंस डबल बैरल , पिस्टल और रिवॉल्वर के हैं । उत्तर प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बाद पंजाब तीसरा सबसे अधिक एक्टिव आर्म्स लाइसेंस वाला राज्य है ।
Comments
Post a Comment