गोल्डी बराड़ के नाम पर मिलीं कई लोगों को धमकी एसडीएम के रीडर को फोनकर दो लाख मांगे , रुपए नहीं दिए तो मैसेज भेजकर दी धमकी

 मदन सिंह कोरोटाने चीफ ब्यूरो जी.ए. न्यूज, 07 June 2022 :  जगराओं मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड़ का नाम आने के बाद अब लुधियाना देहात के कई व्यापारियों समेत एसडीएम के रीडर को भी गोल्डी बराड़ के नाम से कॉल आने लगी है । इसके चलते शहर के लोगों में डर का माहौल है । इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की गुपचुप तरीके से जांच शुरू कर दी है । सूत्रों के मुताबिक शहर के व्यापारियों समेत गैंगस्टरों ने पहले एसडीएम के रीडर सुखदेव सिंह की पत्नी को फोन कर पैसे मांगे तो पत्नी ने अपने पति का नंबर दे दिया । जोकि एसडीएम का रीडर है । जिसके बाद गैंगस्टर द्वारा एक एक कॉल कर दो लाख रुपयों की मांग करते हुए खाता नंबर तक दे दिया । जब रीडर द्वारा फोन उठाना बंद कर दिया तो गैंगस्टर ने मैसेज भेजने शुरू कर दिए और अंत में रीडर की फोटो पर लाल रंग की लकीर मारते हुए धमकी दी कि अब उसका नंबर है । इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी । पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है । 

 इधर , फोन कर युवक से मांगे 3 लाख , कहा - पैसे न दिए तो मूसेवाला जैसा तेरा हाल करेंगे

 तपा गांव ताजोके के एक युवक से व्हाट्सएप कॉल कर 3 लाख रुपए की डिमांड की गई है । न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है । युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को की है । ताजोके के सुखप्रीत सिंह ने बताया कि उसे पिछले 2 दिन से व्हाट्सएप कॉल आ रही हैं । जिस नंबर से कॉल आ रही है उसकी जानकारी उसने पुलिस को दी है । फोन करने वाले ने अपना नाम गोल्डी बराड़ बताया है । उसने कहा कि अगर उसे 3 लाख र नहीं दिए गए तो उसका हाल सिद्ध मूसेवाला जैसा होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक