सही रीडिंग लेने को सीएम ऑफिस से नोटिफिकेशन जारी गलत रीडिंग पर संबंधित अफसर जिम्मेदार |

 मदन सिंह कोरोटाने चीफ ब्यूरो जी.ए. न्यूज, 07 June 2022 : जालंधर पावरकॉम को सीएम ऑफिस से नोटिफिकेशन में सही रीडिंग लेने 300 प्रति महीने फ्री देने की सुविधा एक जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है । इससे पहले सीएम ऑफिस के मीमो नंबर 5988/92 में लिखा है- मीटर रीडर सही बिलिंग करें । अगर बिल गलत आते हैं तो 600 यूनिट फ्री सेवा का फायदा नहीं मिल पाएगा । गलत रीडिंग लेने का जिम्मेदार संबंधित अधिकारी व कर्मचारी होगा । इसके बाद विभाग  में हलचल पैदा हो गई है और मीटर रीडरों पर खास दबाव रहेगा सरकार ने एक जुलाई से 600 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है
इससे पहले जिन उपभोक्ताओं के बिल गलत बने हैं और एवरेज पर भेजे हैं उन्हें हर हालत में विभाग को सही करना होगा ।
कई इलाकों में 3 महीने के बिल जनरेट

 मीटर रीडर कंपनी नई है और ज्यादातर मीटर रीडर भी नए हैं इसलिए काफी ऐसे इलाके हैं जहां 3 महीने बाद बिल दिए गए । क्योंकि जब पुरानी कंपनी काम कर रही थी तो काफी इलाकों में बिजली के बिल जनरेट नहीं हो पाए । इसका भार नई कंपनी के मीटर रीडरों पर आ गया । अब मीटर रीडरों के लिए चुनौती खड़ी हो गई है । अगर रीडिंग के दौरान मामूली सी लापरवाही हुई तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है । 

उपभोक्ता भी रीडिंग पर रखेगा कड़ी नजर 
फ्री यूनिट के लिए उपभोक्ता भी रीडिंग पर नजर रखेगा । गलत रीडिंग होने पर उपभोक्ता विरोध जताने दफ्तरों में पहुंच जाएगा । उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए गलत रीडिंग के मामलों से निपटने को हिदायतें जारी की हुई हैं कि रीडिंग के दौरान हर एक मीटर की फोटो खींच कर रेवेन्यू अकाउंटेंट को भेजी जाए । 

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक