G.A.News एक्सक्लूसिव नए सब स्टेशन से सिटी के ग्रिडों को ओवरलोडिंग से मिलेगा छुटकारा

  G.A.News एक्सक्लूसिव नए सब स्टेशन से सिटी के ग्रिडों को ओवरलोडिंग से मिलेगा छुटकारा

 चूहड़वाली में 4 करोड़ की लागत से बनेगा नया सब स्टेशन कैंट , दकोहा , रामामंडी की 1 लाख आबादी को होगा फायदा 

मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज ,20 मई , 2022 जालंधर : पावरकॉम अपने ओवरलोडेड सिस्टम को डी - लोड करने में प्रयासरत है । चूहड़वाली में 4 करोड़ की लागत से नया 66 केवी सब स्टेशन बनने जा रहा है , जिससे 1 लाख से अधिक आबादी को राहत मिलेगी । रोज बिजली फाल्ट आने के कारण लोग काफी परेशान थे । अब 66 केवी सब स्टेशन तैयार होने के बाद सिटी के ग्रिडों में आने वाले फाल्ट भी बंद हो जाएंगे । इससे पहले चूहड़वाली में 33 एमवीए के ट्रांसफार्मर से आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई दी जा रही है , लेकिन सिस्टम पूरी तरह से ओवरलोडेड कारण डिस्ट्रीब्यूशन विभाग ने नया सब स्टेशन तैयार करने की फाइल बनाकर हेड ऑफिस में भेजी है , जिसकी मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा । डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि चूहड़वाली सब स्टेशन पर करीब चार करोड़ रुपए लागत आएगी । इसमें कितने एमवीए के ट्रांसफार्मर रखवाए जाने हैं , उसका एस्टीमेट भी तैयार करके भेजा गया है । लोगों को सहूलियत देने के लिए ही पावरकॉम बायफ्रिकेशन का काम भी कर रहा है ।

कैंट और परागपुर के सब स्टेशनों पर भी कम होगा लोड

 इस समय सही ढंग से बिजली सप्लाई न मिल पाने के कारण रामा मंडी और दकोहा के साथ बनी नई कॉलोनियां प्रभावित हैं । कोई दिन बिना बिजली कट के नहीं बीतता । ट्रांसफार्मरों का फ्यूज उड़ना , जंपर जलने और केबल बाक्स जलना आए दिन होता रहता है । इन्हीं दिक्कतों से लोगों को राहत दिलाने के लिए पावरकॉम ने नए सब स्टेशन की प्रपोजल तैयार की , जिसे हरी झंडी मिलने के बाद अब फाइल बनाकर पटियाला हेड ऑफिस में भेज दी गई है । अधिकारियों का कहना है कि दो हफ्ते के अंदर अप्रूवल मिल जाएगी और उसके बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा । सारे काम की मॉनिटरिंग डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन डीआईपीएस ग्रेवाल कर रहे हैं । गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की डिमांड भी काफी बढ़ गई है । कैंट और परागपुर के सब स्टेशनों पर इसका भार पड़ रहा है । अगले महीने पैडी सीजन की शुरुआत होने वाली है । किसानों को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जानी है । तब इन दो सब स्टेशनों का अहम रोल रहेगा । इन सब स्टेशनों को सबसे बड़ी राहत चूहड़वाली सब स्टेशन तैयार होने के बाद ही मिलेगी ।

इन इलाकों में भी मिलेगी राहत 


रामा मंडी , दकोहा , जोगिंदर नगर , धन्नोवाली , परागपुर तल्हण , पूर्ण पुर , कैंट , बडिंग गांव , हाईवे के किनारे बने मॉल , लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फीडरों को बड़ी राहत मिलेगी , खजूरला , कोट कलां आदि नई बन रही कॉलोनियां भी आए दिन लगने वाले बिजली कटों से राहत पाएंगी ।

new sub-station will get rid of overloading of the city's grids

  A new sub station will be built in Chuharwali at a cost of 4 crores, 1 lakh population of Cantt, Dakoha, Ramamandi will benefit

Chief Bureau , 20 May , 2022 Jalandhar : Powercom is trying to de-load its overloaded system.  A new 66 KV sub station is going to be built in Chuharwali at a cost of 4 crores, which will give relief to more than 1 lakh population.  People were very upset due to daily power failure.  Now after the 66 KV substation is ready, the faults coming in the grids of the city will also be closed.  Earlier in Chuharwali, 33 MVA transformer is being supplied power to the surrounding areas, but due to completely overloaded system, the distribution department has sent a file to prepare a new sub-station and sent it to the head office, as soon as it is approved.  


Will be done .  Deputy Chief Engineer Inderpal Singh said that the Chuharwali sub-station will cost about Rs.4 crore.  Estimates of how many MVA transformers are to be kept in this have also been prepared and sent.  Powercom is also doing bifurcation work to provide convenience to the people.

Load will also be less at all stations of Cantt and Paragpur

  At present, new colonies built along Rama Mandi and Dakoha are affected due to non-availability of proper power supply.  No day passes without a power cut.  Fuse blowing of transformers, burning of jumpers and burning of cable boxes happen every day.  In order to give relief to the people from these problems, Powercom has prepared a proposal for a new sub-station, which after getting the green signal has now been made and sent to the Patiala Head Office.  Officials say that the approval will be received within two weeks and after that the work will be started.  All the work is being monitored by Director Distribution DIPS Grewal.  With the increase in heat, the demand for electricity has also increased significantly.  It is being burdened at all the stations of Cantt and Paragpur.  Paddy season is about to start next month.  24 hours electricity supply is to be given to the farmers.  Then these two sub-stations will play an important role.  The biggest relief to these sub-stations will be only after the Chuharwali sub-station is ready.

 Relief will also be available in these areas

 Rama Mandi, Dakoha, Joginder Nagar, Dhannowali, Paragpur Talhan, Purna Pur, Cantt, Bading village, malls along the highway, feeders of Lovely Professional University will get a big relief, Khajurla, Kot Kalan etc. New colonies being built will also take days to come.  Will get relief from power cuts.

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक