Harjas Filling Station’ पर क्यों नहीं हुई कार्यवाही, जब निगम कमिश्नर ने DC को लिखा पत्र तब भी भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ा मामला, कैसे लगेगी लगाम और कसा जाएगा शिकंजा, पढ़ें व देखें

 जालंधरः आखिर ‘Harjas Filling Station’ पर क्यों नहीं हुई कार्यवाही, जब निगम कमिश्नर ने DC को लिखा पत्र तब भी भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ा मामला, कैसे लगेगी लगाम और कसा जाएगा शिकंजा, पढ़ें व देखें
मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , 15 मई , 2022 : जालंधर : श्री गुरु रविदास चौक से श्मशान घाट मॉडल टाउन को जाती रोड पर स्तिथ गुरु रविदास नगर इलाके में HARJAS FILLING STATION सम्बन्धी पिछले दिनों नगर निगम कमिश्नर द्वारा जिले के DC को एक पत्र लिख कर बताया गया था कि यह अवैध है और इसकी वजह से इलाके में कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। जिसके चलते जल्द से जल्द इस सम्बन्धी कानून अनुसार बनती कार्यवाही की जाए। कानून माहिरों अनुसार 13 अप्रैल को लिखे पत्र को अगर अमल में लाया जाता तो अब तक उक्त पेट्रोल पंप सील हुआ होता लेकिन भ्र्ष्टाचार सरकारी सिस्टम में इस कदर व्याप्त है कि दो विभाग नगर निगम व जिला प्रशासन के मुखियाओं के इस मामले में शुमार होने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस सारे मामले में एक राजनीतिक शख्सियत भूमिका अदा कर रही है जिसने पहले भी उक्त पंप मालिको को हल्लाशेरी देकर अवैध रूप से इसे चलाने की सलाह दी थी। अब भी वह ही कार्यवाही की फ़ाइल पर न जाने कैसे सांप बन कर लिपटा हुआ है। उक्त निर्माण में अनेकों अनियमितताएं है जिस बारे अगली किश्त में विस्तार से प्रकाशित किया जाएगा।
 चाहें वह NOC, नक्शे, बिजली/पानी के कनेक्शन या CLU करवा गुमराह करते हुए अवैध निर्माण करने सम्बन्धी हो। यहां बड़ा सवाल उठता है कि चाहें निगम कमिश्नर बदल गए हैं लेकिन DC तो वही है और किसी हादसे का इंतजार किया जा रहा है।  जी.ए. न्यूज़ सदैव जनहित मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है। इस सम्बन्धी अगर कोई भी अपना पक्ष रखना चाहता है तो हमें सम्पर्क कर सकता है। उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ, ਮੌਕਾ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਿੱਤੇ 'ਚ ਪਰਤਣਗੇ।/ट्रोल हुईं तो नवजोत बोलीं- बयान का गलत मतलब निकाला ने एक

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक