पोटयाला हिंसा मामले में सीआईए की कार्रवाईदुर्गा, मां को अपशब्द बोलने वाला हिमाचल से गिरफ्तार

 पोटयाला हिंसा मामले में सीआईए की कार्रवाई

दुर्गा मां को अपशब्द बोलने वाला हिमाचल से गिरफ्तार


  मदन सिंह कोरोटाने चीफ ब्यूरो जी.ए. न्यूज, 19 मई 2022 : जालंधर,पटियाला

29 अप्रैल को पटियाला हिंसा के दौरान प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने दुर्गा मां के बारे में गलत शब्द बोला था । तब उसकी वीडियो भी वायरल हुई थी । उक्त व्यक्ति को सीआईए ने हिमाचल से गिरफ्तार किया है । पकड़े गए रविंदर सिंह उर्फ अमरीक सिंह उर्फ रणजीत सिंह उर्फ काका निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी । आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 295 ए और 153 के तहत 1 मई को केस दर्ज किया था । गिरफ्तारी के लिए सीआईए की दो टीमों ने महाराष्ट्र , उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश दिल्ली , हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तलाश की थी । सात दिन बाद आरोपी रविंदर सिंह को मंडी के गांव रंधाडा मंडी से गिरफ्तार किया ।


*आरोपी मानसा का रहने वाला*

आरोपी गांव हीरो खुर्द मानसा का निवासी है और पौंटा साहिब में रह रहा है । वह कुछ समय बठिंडा में रह चुका है । गिरफ्तार आरोपी रविंदर सिंह उर्फ अमरीक सिंह उर्फ रणजीत सिंह उर्फ काका के 4 नाम हैं । पुलिस आरोपी से हिंसा के बारे में पूछताछ करेगी । वह किसके कहने पर पटियाला आया था । वहीं उसके रखे गए इन 4 नाम के पीछे के राज का पुलिस पर्दाफाश कर सकती है ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ, ਮੌਕਾ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਿੱਤੇ 'ਚ ਪਰਤਣਗੇ।/ट्रोल हुईं तो नवजोत बोलीं- बयान का गलत मतलब निकाला ने एक

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक