निगम कमिश्नर जालंधर से मिले पार्षद और नेता , बोले किसी को नहीं देंगे रिश्वत , सरकारी फीस जमा करवाने को लोग तैयार


निगम कमिश्नर जालंधर से मिले पार्षद और नेता , बोले किसी को नहीं देंगे रिश्वत , सरकारी फीस जमा करवाने को लोग तैयार


MSK जालंधर वेस्ट हल्के में कई साल पुरानी कालोनी को नाजायज बताकर कार्रवाई करने के मामले को लेकर आज पार्षद और नेताओं ने निगम कमिश्नर दीपशिखा शर्मा से मुलाकात की। इन उन लोगों ने कहा कि हम हर तरह की सरकारी फीस जमा कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन किसी को रिश्वत नहीं देंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह की अगुवाई में आज जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मनोज अरोड़ा, कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर, एससी सेल के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राजू, कांग्रेस के पार्षद तरसेम लाखोत्रा, पूर्व पार्षद दर्शन भगत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने निगम कमिश्नर से मुलाकात की और साफ कहा है कि शहर में किसी तरह का डेमोलेशन न किया जाय।
इन लोगों ने कहा कि अगर कोई कॉलोनी, मकान, दुकान बन रही है तो उसे पहले नोटिस भेजा जाए और सरकारी फीस जमा कराने के लिए कहा जाए। लोग सरकारी फीस जमा कराने के लिए तैयार हैं। इससे सरकार के खजाने में पैसा भी आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ, ਮੌਕਾ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਿੱਤੇ 'ਚ ਪਰਤਣਗੇ।/ट्रोल हुईं तो नवजोत बोलीं- बयान का गलत मतलब निकाला ने एक

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक