इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप को शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह हायर ने '"एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड "से किया सम्मानित

 इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप को शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह हायर ने '"एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड "से किया सम्मानित


 मदन सिंह कोरोटाने चीफ ब्यूरो जी.ए. न्यूज, 26 मई 2022 जालंधर, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों और आवश्यक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ताज, चंडीगढ़ में 'जी मीडिया का एजुकेशन कॉन्क्लेव शिक्षा पे संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री गुरमीत सिंह हायर द्वारा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी, जो कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके समाज को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं, सम्मानित किया गया।  इस सम्मान समारोह में डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर, सीएसआर इनोसेंट हार्ट्स) ने इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर पैनल डिस्कशन भी हुआ, जिसमें डॉ. धीरज बनाती (डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशंस) ने इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की तरफ से भाग लिया। इस पैनल डिस्कशन में वर्तमान शिक्षा नीतियाँ, न्यू एजुकेशन पॉलिसी, शिक्षा क्षेत्र में अवसर और चुनौतियाँ,  प्रतिभाशाली, शिक्षित युवावर्ग का अपने देश को छोड़ दूसरे देशों की तरफ उन्मुख होना आदि चर्चा के विषय रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक