इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में अफसरशाही का बोलबाला , जनता लौट रही बेरंग
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में अफसरशाही का बोलबाला , जनता लौट रही बेरंग
(MSK) : पंजाब सरकार ने सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भंग कर दिए हैं और अब कोई भी चेयरमैन और ट्रस्टी प्रभावी नहीं रहा है। जिले के डिप्टी कमिश्नर ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का कामकाज देखेंगे। नए फरमान के बाद अब जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लोग परेशान हो रहे हैं क्योंकि पब्लिक डीलिंग का काम बिल्कुल बंद हो गया है ईओ राजेश कुमार जिनको एडिशनल चार्ज दिया गया है उनके पास अतिरिक्त 3 जिलों के चार्ज पहले से ही है। इसके कारण राजेश हफ्ते में एक बार ही दफ्तर आप आते हैं इसके बीच स्टाफ की मीटिंग रख दी जाती है जिसके कारण पब्लिक को डील करने का काम बिल्कुल बंद हो गया है।
मंगलवार को ट्रस्ट में काम करवाने आए परमिंदर सिंह, डीलर जरनैल सिंह ने कहा प्रॉपर्टी की ट्रांसफर को लेकर लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक हमारा काम नहीं हुआ है। ईओ के न बैठने के चलते काम बिल्कुल ही बंद हो गए हैं रोजाना की संख्या में काफी लोग परेशान हो रहे हैं।
जानकारी देते हुए EO राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही जनता की परेशानियो का हल किया जाएगा।
जब तक सरकार नया चेयरमैन नहीं लगाती है तब तक डिप्टी कमिश्नर ने कामकाज देखना है। उन पर पहले ही पूरे जिले का भार है, ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि यहां पर अफसरशाही का ही राज चलेगा। और आम जनता को ऐसे ही काम करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ेंगे।
Comments
Post a Comment