दलितों से जमीन खाली कराने का मामला : एनसीएससी ने कार्रवाई पर रोक लगाई
दलितों से जमीन खाली कराने का मामला : एनसीएससी ने कार्रवाई पर रोक लगाई
लुधियाना के गांव भामा कलां में अनुसूचित जाति के लोगों से जमीन से खाली कराने की कार्रवाई का नोटिस लेते हुए , राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के आदेश पर एनसीएससी ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांग है । साथ ही एनसीएससी ने सरकार को जमीन खाली कराने की कार्रवाई को तुरंत रोकने के आदेश दिए हैं ।
एनसीएससी को दिलबाग सिंह के साथ 75 लोगों ने शिकायत भेज कहा वो 1947 से रह रहे हैं । उनका राशन कार्ड , वोटर कार्ड , आधार भी बने हुए हैं । लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार पंचायती जमीनों को खाली करवाने की आड़ में हम पर कारवाई की जा रही है । मामले में सीएस , डीजीपी , डीसी व सीपी लुधियाना को नोटिस भेजा ।
Comments
Post a Comment