सूबे की 9 फीसदी आबादी नशा करने वाली 3 सरकारें बदल चुकीं , हालात वैसे ही सिद्ध बठिंडा : नशे से जान गंवाने वालों के परिवार से मिले नवजोत सिद्ध

बठिंडा : नशे से जान गंवाने वालों के परिवार से मिले नवजोत सिद्ध

 सूबे की 9 फीसदी आबादी नशा करने वाली 3 सरकारें बदल चुकीं , हालात वैसे ही सिद्ध
मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , 16 मई , 2022 : जालंधर , बठिंडा पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिधू ने कहा , सूबे में नशा गंभीर रूप अख्तियार कर चुका है सूबे में अकाली - भाजपा , कांग्रेस बदल गई और अब आप सरकार में भी नशा की हालत वैसे ही है । सिधू रविवार को धोबियाना बस्ती में नशे की ओवरडोज से मारे गए आकाशदीप सिंह समेत नशे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मिले । इस दौरान आकाशदीप की बहन ने कहा नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की । सिधू ने कहा , आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसके 60 दिन के सत्ता काल में ही 60 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं । जिनमें से ज्यादातर नशे की ओवरडोज से हैं । आईसीएमआर व एम्स की ओर से करवाए सर्वे के अनुसार पंजाब में 9 प्रतिशत आबादी नशा करने वालों की हैं जिनमें 70 प्रतिशत 17 से 24 साल तक के नौजवान हैं । नशा अब पार्टी का मसला नहीं , प्रदेश का मसला , पंजाब की मां - बहनों का मसला है । अब तो लड़कियां नशा करने लगी हैं और बेचती भी हैं जोकि बड़े खतरे का संकेत है ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक