मान सरकार का तीसरा सिक्योरिटी रिव्यू हरसिमरत और जाखड़ समेत 8 नेताओं की सिक्योरिटी घटी

 मान सरकार का तीसरा सिक्योरिटी रिव्यू हरसिमरत और जाखड़ समेत 8 नेताओं की सिक्योरिटी घटी 


 मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , 12 मई , 2022 : जालंधर चंडीगढ़ दो महीने में आप सरकार के तीसरे सिक्योरिटी रिव्यू में 8 नेताओं से 129 सुरक्षाकर्मी और 9 सरकारी वाहन वापस लिए गए हैं । वापस लिए मुलाजिम थानों , बटालियनों में रिपोर्ट करेंगे । 2 महीने में मान सरकार 300 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी वापस ले चुकी है । सबसे अधिक सुरक्षाकर्मी पूर्व सीएम राजिंदर भट्ठल से वापस लिए हैं । इनके 28 सुरक्षाकर्मी और 3 वाहन वापस लिए हैं । पूर्व विधायक परमिंदर पिंकी के 28 में से 26 मुलाजिम और 1 वाहन वापस लिया है । पिंकी के पास 2 सुरक्षाकर्मी रहेंगे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ की जेड सिक्योरिटी खत्म कर 14 में से 12 मुलाजिम वापस बुलाए हैं । एक वाहन भी वापस लिया है । सरकार 122 पूर्व मंत्रियों और एमएलए के सुरक्षाकर्मी वापस ले चुकी है ।
सोनी , सिंगला , हरसिमरत , जाखड़ को जेड सुरक्षा नहीं 

पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी , पूर्व मंत्री विजय सिंगला , सांसद हरसिमरत बादल , सुनील जाखड़ को जेड सुरक्षा नहीं मिलेगी । सोनी के 37 में से 19 मुलाजिम वापस होंगे । सिंगला के 22 में से 18 मुलाजिम , 1 वाहन वापस होगा । हरसिमरत बादल को मिले राज्य के 13 सुरक्षाकर्मियों में से 2 वापस बुलाए हैं । एक वाहन भी वापस लिया गया है पूर्व विधायक नवतेज चीमा की वाई प्लस सुरक्षा हटाई गई है ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक