एयरपोर्ट पर ड्यूटी करने वाले निजी कंपनी के कर्मी करते थे तस्करी , 587 ग्राम सोने के साथ पकड़े गए

एयरपोर्ट पर ड्यूटी करने वाले निजी कंपनी के कर्मी करते थे तस्करी , 587 ग्राम सोने के साथ पकड़े गए 
एक आरोपी 413 ग्राम सोना समेत फरार , दो 14 दिन की हिरासत में भेजे गए 

मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , 16 मई , 2022 : जालंधर ,अमृतसर कर पुलिस किया पाकिस्तान घुसा 500 आरोपी बोले - पहले से सोने की तस्करी कर रहे हैं एयरपोर्ट के जरिए दुबई से जारी सोने की तस्करी की कड़ी के तहत अमृतसर कस्टम ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे यात्री और यहां काम करने वाले प्राइवेट कंपनी के कारिंदे को 587 ग्राम सोने की खेप के साथ काबू किया है । फिलहाल तस्करी के इस काम में लिप्त एक अन्य कारिंदा कस्टम के हाथ नहीं लग सका है । वह अपने साथ 413 ग्राम सोना ले जाने में कामयाब रहा । शनिवार को दुबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX - 192 के जरिए एक व्यक्ति उतरा । तलाशी के दौरान उसके बैग से 587 ग्राम सोना , जोकि बिस्कुट की शक्ल में था , बरामद किया गया । लुधियाना निवासी उक्त यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया ।

आरोपी बोले - पहले से सोने की तस्करी कर रहे हैं 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपने साथ एक किलो सोने के दो बिस्कुट लेकर आया था । एक बिस्कुट उसने अंदर एयरो ब्रिज ऑपरेटर को चेकिंग से पहले ही पकड़ा दिया था , जिसका वजन 413 ग्राम है । उसकी निशानदेही पर उक्त ऑपरेटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । बताया कि इस मामले में एक और ऑपरेटर साथी शामिल है । जिसे उसने 413 ग्राम वाली खेप पकड़ा दी और वह निकल गया । कस्टम ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । आरोपियों ने माना कि वह लोग पहले से सोने की तस्करी करते आ रहे हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक