लहरा मोहब्बत की यूनिट में धमाके से ईएसपी गिरा, 5 महीने के लिए यूनिट बंद , अब 210 मेगावट बिजली का उत्पादन घटेगा

 पंजाब पंजाब में पारा 46 ° , आज ऑरेंज अलर्ट 
लहरा मोहब्बत की यूनिट में धमाके से ईएसपी गिरा
5 महीने के लिए यूनिट बंद , अब 210 मेगावट बिजली का उत्पादन घटेगा 

मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , 15 मई , 2022 : जालंधर बठिंडा / पटियाला / भुच्चो मंडी पंजाब में लगातार बिजली संकट गहराता जा रहा है और पारा 45 डिग्री पार हो गया है । शुक्रवार हरगोवि ( थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत रात गुरु के 24 साल पुराने यूनिट नंबर -2 का ईएसपी बड़े धमाके के बाद क्षतिग्रस्त हो गया । इससे आसपास राख बिखर गई । इसे ठीक होने में अब 4-5 महीने समय लगेगा । राहत की बात यह है कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है । अब प्लांट के दोनों यूनिट बंद हो गए हैं । इससे 210 रोजाना मेगावाट बिजली का उत्पादन घटेगा । मौके पर पावरकॉम के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर बलदेव सिंह सरां ने कहा ईएसपी तकनीकी खराबी के कारण गिरा है । जल्द चालू कर दिया जाएगा । शनिवार को बिजली की डिमांड 10 हजार 465 मेगावाट रिकॉर्ड हुई , जबकि उत्पादन घटकर सिर्फ 3654 मेगावाट रहा है । 6 से 9 घंटे तक के बिजली कट लगे हैं रोपड़ , लहरा व जीवीके में कोयला स्टॉक क्रिटिकल कंडीशन में है ।
सूबे में कल से गर्मी राहत , हिमाचल में पहुंचे 12 हजार वाहन चंडीगढ़ / शिमला | पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है । शनिवार को मुक्तसर 46.5 ° के साथ सूबे में सबसे गर्म रहा । मौसम विभाग के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया रविवार को पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । इसके चलते लू चलेगी । सोमवार व मंगलवार को कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है । बूंदाबांदी के भी आसार हैं । वहीं , हिमाचल में सोमवार से 3 दिन मौसम खराब रहेगा । तूफान और भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है । वहीं , तीन दिन में पर्यटकों के करीब 12 हजार से अधिक वाहन टनल से आर - पार हुए हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक