पंजाब की बात करने वाली सरकार ने एमओयू साइन कर 16 विभाग दिल्ली को सौंप दिएः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लुधियाना में आप पर साधा निशाना 


 पंजाब की बात करने वाली सरकार ने एमओयू साइन कर 16 विभाग दिल्ली को सौंप दिएः नड्डा 

मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , 15 मई , 2022 : जालंधर लुधियाना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी लुधियाना यात्रा के दौरान लोकसभा चुनावों के लिए पिच तैयार करते नजर आए । उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और भाजपा को सिख कौम का हितैषी बताया । नड्डा ने कहा पंजाब की मौजूदा सरकार रिमोट कंट्रोल सरकार है । पंजाब और पंजाबियत की बात करने वाली सरकार ने 16 विभागों का एमओयू साइन करवा इन सभी डिपार्टमेंट्स का रिमोट दिल्ली सरकार को सौंप दिया है । चुनाव के बाद इनके 24 घंटे बिजली मुहैया कराने , 300 यूनिट सस्ती देने , 18 वर्षों से ऊपर की महिलाओं को 1000- 1000 रुपए देने के वादों की सच्चाई पंजाब के सामने है । उन्होंने सिखों के लिए मोदी सरकार की ओर से किए गए कार्यों की बात करते हुए कहा , चाहे लंगर पर जीएसटी हटाने की बात हो , करतार कॉरिडोर बनाने , यात्रियों को सुविधाएं , 423 ब्लैक लिस्टेड सिख लोगों की सूची में से 421 को हटवाने , 1984 के दंगों पर एसआईटी बनाकर दंगों के आरोपियों को जेल भेजने और इंटरनेशनल सिख स्टडी सेंटर बनवाने की बात हो प्रधानमंत्री ने करवाए हैं ।
नड्डा ने कहा की चाहे पंजाब के विस चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन उन्होंने यहां के लोगों में जो पार्टी के लिए प्यार देखा है उससे उन्हें यकीन हो गया है कि आने वाला समय भाजपा का है । नड्डा ने दौरे की शुरुआत शहीद सुखदेव थापर को नौघरा में उनकी जन्मस्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक