भ्रूण लिंग जांच करने वाली बीएएमएस डॉक्टर अरेस्ट , पोर्टेबल मशीन बरामद /लुधियाना : लगातार 10 दिन रेकी करके सेहत विभाग ने की कार्रवाई

 लुधियाना : लगातार 10 दिन रेकी करके सेहत विभाग ने की कार्रवाई

 भ्रूण लिंग जांच करने वाली बीएएमएस डॉक्टर अरेस्ट , पोर्टेबल मशीन बरामद 

मदन सिंह कोरोटाने चीफ ब्यूरो जी.ए. न्यूज, 19 मई 2022 जालंधर, जिला सेहत विभाग की टीम ने बुधवार को रिषी नगर में गैर कानूनी ढंग से चल रहे स्कैन सेंटर पर छापा मार कर पोर्टेबल मशीन सहित बीएएमएस महिला डॉक्टर को पकड़ा है । आरोपी महिला को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है । महिला द्वारा भ्रूण लिंग के बारे में बताया जाता था । टीम द्वारा सेंटर से अन्य सामान भी जब्त किया गया है । सिविल सर्जन डॉ . एसपी सिंह के निर्देशों पर जिला परिवार की भलाई अफसर डॉ . हरप्रीत सिंह व अध्यक्षता में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया । डॉ . हरप्रीत सिंह ने Frie बताया कि इस बारे में गुप्त सूचना की बुधवार को हमने अपनी तरफ से
मरीज भेजे और उसके बाद टीम द्वारा छापा मार कर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी गईं जोकि दिल्ली से लाई गई थी ।

डॉक्टर का कबूलनामा - डेढ़ साल से कर रही है जांच 

डॉक्टर ने खुद माना है कि वो डेढ़ साल से जांच कर रही है । अब तक कितनी जांच की जा चुकी है इसकी पड़ताल जारी है । सिविल सर्जन डॉ . एसपी सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस बुला कर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन सहित महिला को पुलिस के हवाला कर दिया गया । सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि महिला का बेटा पायल में सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर है , जबकि बहू प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर है । थाना पीएयू के इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अभी सेहत विभाग की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है । • शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
रिशी नगर से महिला को पकड़कर लेकर जाती पुलिस ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक