स्कॉलरशिप न देने पर स्टूडेंट्स का धरना , दोपहर बाद सरकार ने अपने हिस्से की राशि की जारी

 स्कॉलरशिप न देने पर स्टूडेंट्स का धरना , दोपहर बाद सरकार ने अपने हिस्से की राशि की जारी 

डीसी ने सोमवार को बुलाई सभी प्रिंसिपल्स और एडीसी की मीटिंग , धरने से जाम
मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर ,  जालंधर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि जारी न होने पर स्टूडेंट्स संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने लायलपुर खालसा कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला भी फूंका , जिसके चलते खालसा कॉलेज की तरफ उतरने वाले फ्लाइओवर पर जाम लग गया । धरने पर बैठे विद्यार्थियों का कहना था कि बाकी सरकारों की तरह आम आदमी पार्टी सरकार ने भी सिर्फ आश्वासन ही दिए हैं । सरकार की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का पैसा जारी न होने के कारण एग्जाम के दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स से फीस की डिमांड करते है और कई बार स्टूडेंट्स का रोल नंबर भी जारी नहीं किया जाता , इसलिए मजबूर होकर उन्होंने धरना लगाया है । स्थिति कंट्रोल करने के लिए एडीसीपी सिटी -1 सोहेल कासिम मीर मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे स्टूडेंट्स से बातचीत करके उनकी डीसी घनश्याम थोरी से मीटिंग
करवाने का आश्वासन दिया । डीसी ने सोमवार को सभी एडीसी , प्रिंसिपल्स की मीटिंग भी बुलाई है । वहीं , दोपहर बाद राज्य सरकार ने अपने हिस्से की 40 फीसदी राशि जारी कर दी है ।
प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रधान डॉ गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि अभी तक यूनिवर्सिटी ने रोल नंबर जारी नहीं किए है । ऐसे में किसी विद्यार्थी का रोल नंबर रोकने का सवाल ही नहीं उठता ।

Comments