अब मैनेजमेंट कमेटी में प्रस्ताव पास कर कुक कम हेल्पर को नौकरी से नहीं निकाल पाएंगे स्कूल मुखी
शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अफसरों को पत्र किया जारी
अब मैनेजमेंट कमेटी में प्रस्ताव पास कर कुक कम हेल्पर को नौकरी से नहीं निकाल पाएंगे स्कूल मुखी
मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , 28 अप्रैल , 2022 : जालंधर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए मिड ' डे - मील की सुविधा भी दी जा रही है इसी कड़ी में डायरेक्टर शिक्षा विभाग ( एलिमेंट्री शिक्षा ) पंजाब ने समूह जिला शिक्षा अफसरों ( एलिमेंट्री शिक्षा ) को मिड - डे - मील स्कीम के तहत काम कर रहे कर्मचारी , कुक कम हेल्पर्स को हटाने संबंधी पत्र जारी किया है ।
शिक्षा विभाग ने पत्र कमेटी में प्रस्ताव पारित कर कुक जारी कर कहा कि कुक कम हेल्पर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उसके जवाब और योग्य पड़ताल के बाद ही दफ्तरी आदेशों के बाद नौकरी से हटाया जा सकता है , लेकिन इन हिदायतों की पालना न करते हुए कुछ स्कूल मुखी अपनी मर्जी से केवल स्कूल मैनेजमेंट कम हेल्पर को नौकरी से हटा देते है , जिस कारण विभाग को बेमतलब कोर्ट केसों का सामना करना पड़ता है । इसलिए सभी को निर्देश दिए है कि बोर्ड द्वारा जारी हिदायतों का पालन किया जाए । यदि किसी केस में हिदायतों की उल्लंघन होने पर बोर्ड को हर्जाना देना पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखी की होगी और सारी रकम स्कूल मुखी से वसूली जाएगी । गौर है कि 2007 में स्कूलों में किचन शेड बनवाई गई और उसके बाद वहीं खाना तैयार होने लगा । इसकी सारी जिम्मेदारी कुक कम हेल्परों को दी गई थी ।
Comments
Post a Comment