अवैध कॉलोनियों पर आप सरकार सख्ती की तैयारी में चन्नी के समय वैध हुईं के रिकॉर्ड को जांचेगी मान सरकार

 अवैध कॉलोनियों पर आप सरकार सख्ती की तैयारी में

 चन्नी के समय वैध हुईं के रिकॉर्ड को जांचेगी मान सरकार

 कॉलोनियों सरकार को मिल  रहीं शिकायतें , चुनाव के नजदीक गलत दस्तावेजों पर की गईं रेगुलर

  यहां फोकस- लुधियाना , जालंधर , अमृतसर , पटियाला में कॉलोनियां अधिक
 मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , 24 अप्रैल , 2022 : पंजाब के विभिन्न कोलोनाइजरों ने मिलीभगत कर पिछली सरकारों में अवैध कॉलोनियां नियमित करवा ली हैं , ऐसी शिकायतें पंजाब सरकार को मिल रही हैं । इसलिए सरकार ने अब तक नियमित की गई विभिन्न जिलों की अवैध कॉलोनियों का रिकॉर्ड खंगालने का निर्णय लिया है । इस दौरान देखा जाएगा कि क्या उक्त कॉलोनियों को नियमों के तहत ही वैध किया गया या संबंधित अफसरों , नेताओं और कोलोनाइजरों ने आपसी सांठगांठ कर इन कॉलोनियों को नियमित कर दिया है । सरकार को ऐसी शिकायतें भी मिली है कि बहुत सी अवैध कॉलोनियों में तो मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव था , इसके बावजूद इन्हें वैध कर दिया गया । यह सारा खेल विधानसभा चुनावों को नजदीक आते देख तत्कालीन सरकार ने किया था । जिन्होंने नियमों को ताक पर रख कर अवैध कॉलोनियों को रेगुलर कर दिया । इसलिए पंजाब की आप सरकार ऐसी सभी कॉलोनियों की जांच करेगी ।
 कैप्टन - चन्नी सरकार के समय की होगी जांच

  पंजाब की आप सरकार ने फैसला लिया है कि सबसे पहले पिछली कांग्रेस सरकार , जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में सरकार ने काम किया है , उस दौरान जो भी कॉलोनियां नियमित की गई है , उसका रिकॉर्ड जांच जाएगा । अगर इसमें नियमों की उल्लंघना पाई गई तो संबंधित अफसरों , नेताओं और कोलोनाइजरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
  *इन शहरों पर नजर*

 मोहाली , लुधियाना , जालंधर , अमृतसर और पटियाला , जिले ऐसे हैं , जहा निरंतर अवैध कॉलोनियों का निर्माण होता रहा है , क्योंकि इन जिलों में इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप हैं और आए दिन नए कामगार आते - रहते हैं और धीरे - धीरे इन जिलों में आबादी बढ़ती रही है । इसलिए कॉलोनाइजरों ने यहां विभिन्न कॉलोनियां विकसित की हैं , लेकिन शिकायतें मिल रही हैं कि उक्त कॉलोनियों में सभी सुविधाएं न देने के बावजूद कॉलोनियों को अप्रूवल मिल गई है ।
 इन मुद्दों पर होंगी जांच

 अवैध कॉलोनी बनाए जाने से पहले वह जमीन किसके नाम थी -क्या उस जमीन को वैध तरीके से संबंधित व्यक्ति से कोलोनाइजर ने हासिल किया -उस जमीन पर कोलोनाइजर ने कब्जा कर धक्केशाही तो नहीं की -क्या कॉलोनी के नियमित होने से पहले उसमें मूलभूत सुविधाएं थीं नहीं -उस कॉलोनी को किस अधिकारी की मौजूदगी में अप्रूर्व किया गया -उस कॉलोनी को अप्रूव करने के लिए कही कोई रिश्वत को नहीं ली गई -उस कॉलोनी में अभी सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली , पानी , स्ट्रीट लाइट्स , पक्की गलियां , सीवरेट सिस्टम आदि हैं या नहीं - अगर सुविधाएं नहीं हैं तो कॉलोनी कैसे अप्रूव हुई
 कोलोनाइजरों के खिलाफ कर रहे कार्रवाई , 70 को भेजा जा चुका है नोटिस ॥

 अवैध कॉलोनियों को लेकर जांच कराई जा रही है । अवैध कॉलोनियों में जो बिजली के मीटर लगे हैं , उसकी हम जांच करवा रहे हैं और कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं । अब तक 70 कॉलोनाइजरों को नोटिस भेजा जा चुका है ।

 -हरभजन सिंह , बिजली मंत्री

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ, ਮੌਕਾ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਿੱਤੇ 'ਚ ਪਰਤਣਗੇ।/ट्रोल हुईं तो नवजोत बोलीं- बयान का गलत मतलब निकाला ने एक

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक