किन्नरों के मनमानी रकम मांगने व अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस को दी शिकायत

 किन्नरों के मनमानी रकम मांगने व अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस को दी शिकायत 

मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , 17 अप्रैल , 2022 मोहल्ले में शादी , पार्टी या बच्चा होने पर किन्नरों द्वारा मनमानी रकम मांगने और बुरा भला कहने को लेकर संतोखपुरा मोहल्ले के निवासियों ने कमिश्नरेट पुलिस को लिखित में शिकायत दी है । सोसायटी ने शिकायत देते हुए कहा कि अगर मोहल्ले में किसी के घर कोई खुशी का मौका होता तो किन्नर आकर उनसे 51 हजार रुपए की बधाई की मांग करते हैं और मना करने पर अश्लील हरकतें करते हैं , जिससे मोहल्ला के लोग काफी परेशान हैं । इस मामले को लेकर मोहल्लावासियों ने एडीसीपी हरप्रीत सिंह बेनीपाल को शिकायत दी है । पुलिस ने मोहल्ला निवासियों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ, ਮੌਕਾ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਿੱਤੇ 'ਚ ਪਰਤਣਗੇ।/ट्रोल हुईं तो नवजोत बोलीं- बयान का गलत मतलब निकाला ने एक

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक