6 माह में क्लांइट ने अश्लील फोटो के झांसे में सीनियर एडवोकेट से वसूले 2 लाख , दोस्त के साथ गिरफ्तार

 6 माह में क्लांइट ने अश्लील फोटो के झांसे में सीनियर एडवोकेट से वसूले 2 लाख , दोस्त के साथ गिरफ्तार




 पैग में नशे की दवा मिलाने की बात कह करता रहा ब्लैकमेलिंग , दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा 



 मदन सिंह कोरोटाने, जी.ए न्यूज, ब्यूरो चीफ, 11अप्रैल, 2022 : जालंधर सीनियर एडवोकेट से अश्लील फोटो के नाम पर 2 लाख वसूलने का मामला सामने आया है । 6 महीने से ब्लैकमेलिंग के शिकार एडवोकेट की शिकायत पर पुलिस ने ग्रीन पार्क में ट्रेप लगाकर ब्लैकमेलर क्लांइट बलजिंदर सिंह वासी गांव तुरा ( अपरा ) और उसके साथी रमन कुमार वासी मसानी को अरेस्ट किया । चौकी बस अड्डा की पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । चौकी इंचार्ज मेजर सिंह का कहना है- जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर देंगे । थाना 6 में धारा 384 व 34 के तहत केस दर्ज किया है । सीनियर एडवोकेट ने शिकायत में कहा - वह 50 साल से वकालत कर रहे हैं । साल पहले बलजिंदर सिंह केस लेकर आया था , फिर उसका रुटीन आना - जाना हो गया । 6 महीने पहले बलजिंदर ने कहा- जब आप शराब पी रहे थे तो पैग में नशे की दवा मिला आपकी अश्लील फोटो खींच ली थी । अगर पैसे न दिए तो वह फोटो वायरल कर देगा । बदनामी के डर से 10 हजार दे दिए । एक दिन बलजिंदर फिर आया , बोला कि पत्नी ने यह फोटो देख सुसाइड की कोशिश की है । उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है । बिल के नाम पर वह 1.30 लाख रुपए ले गया । फिर 1 अप्रैल को ग्रीन पार्क एरिया में बुलाकर पांच हजार ले गया । हर बार बलजिंदर के साथ उसका दोस्त रमन आता था ।

5 साल की पहचान का फायदा उठा बनाई साजिश 



एक हफ्ते बाद दस हजार मांगे तो एडवोकेट ने पुलिस को सूचना दे दी । 

8 अप्रैल को पुलिस ने केस दर्ज किया । इसके बाद ग्रीन पार्क एरिया में ट्रेप लगाकर आरोपी पकड़ लिए । आरोपी के फोन की जांच की तो उसमें अश्लील फोटो नहीं थी । बलजिंदर ने पूछताछ में बताया- 5 साल के दौरान वह जान चुके थे कि एडवोकेट हर वक्त इज्जत को लेकर बात करते थे । शराब पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहता था । ब्लैकमेलिंग की साजिश बनाने हुए एडवोकेट को डराया था कि अश्लील फोटी खिंची है आरोपी ने माना कि 6 महीने के दौरान करीब 2 लाख रुपए ले चुका

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक