अनुशासनहीनता के मामले में कांग्रेस ने पूर्व पंजाब प्रधान जाखड़ को सभी पदों से हटाया /अनुशासन कमेटी ने की थी 2 साल के लिए निलंबित करने की सिफारिश

 अनुशासनहीनता के मामले में कांग्रेस ने पूर्व पंजाब प्रधान जाखड़ को सभी पदों से हटाया 

अनुशासन कमेटी ने की थी 2 साल के लिए निलंबित करने की सिफारिश 


मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , 27 अप्रैल , 2022 : चंडीगढ़ / नई दिल्ली पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को हाईकमान ने सभी पदों हटा दिया है । सुनील जाखड़ और केरल से सीनियर नेता केवी थॉमस से पार्टी ने सभी पद छीन लिए हैं । इससे पहले मंगलवार सुबह नई दिल्ली में हुई मीटिंग में अनुशासन कमेटी ने सुनील जाखड़ को 2 साल के लिए निलंबित करने की सिफारिश की थी । सुनील जाखड़ पर दलित समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है । वहीं , कांग्रेस कमेटी के सदस्य केवी थॉमस पर कन्नूर में सीपीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप है । बातचीत में सुनील जाखड़ ने खुलकर अपने मन की बात कही ।

जाखड़ बोले .... सोनिया की शादी के पहले से हमारा परिवार कांग्रेसी ... यह नोटिस नहीं , मुझे जलील व बेइज्जत करना था 

Q. आपने नोटिस का जवाब नहीं दिया । 
A. कमेटी व हाईकमान ने चंद लोगों की बातों में आकर मुझे नोटिस देने और कार्रवाई का फैसला किया । नोटिस के बहाने जलील मुझे किया है । 
हैरान हूं ... हाइकमान ने यह तक नहीं सोचा कि जिसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं , उसका पूरा खानदान टकसाली कांग्रेसी है सोनिया गांधी की शादी से पहले से हमारा परिवार कांग्रेसी था । मुझे एक बार भी सोनिया गांधी , राहुल ने बुलाया तक नहीं । मैं एक बार ही जवाब दूंगा , मुझे कान में से कीड़े निकालने आते हैं । मेरी वफादारी का यह अच्छा इनाम दिया है । 
Q. आप हाईकमान को कोई जवाब देंगे ? 
A. मैं अब तक यही सोच रहा था कि पार्टी हाईकमान यानी पार्टी अध्यक्ष मुझसे पर्सनली बात करेंगी , लेकिन ऐसा नहीं हुआ । नोटिस के पीछे क्या राजनीति है , मुझे सब पता है । मैं जल्द हाईकमान को ठोस जवाब दूंगा । Q. क्या आपके खिलाफ किसी साजिश के तहत यह सब हुआ है ? TA . दुर्भाग्य है इतने बड़े संगठन में हाईकमान ने चंद लोगों की बातें सुनकर कार्रवाई करने का फैसला कर लिया । दलित विरोधी बयानबाजी का आरोप गलत है । चंद लोगों ने बयान को तोड़ - मरोड़कर पेश किया ।

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक