₹ 11.86 करोड़ के फंड दुरुपयोग में संगरूर पंजाब,सरकार ने स्थानीय अकाल डिग्री कॉलेज की प्रबंधक की प्रबंधक कमेटी सस्पेंड

 
रिकॉर्ड में अनियमितता • कॉलेज संविधान में संशोधन कर बना लिया ट्रस्ट 

₹ 11.86 करोड़ के फंड दुरुपयोग में अकाल डिग्री कॉलेज की प्रबंधक की प्रबंधक कमेटी सस्पेंड

स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा असर क्योंकि एडीसी हैं कॉलेज के प्रशासक 


मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , 24 अप्रैल , 2022 : संगरूर पंजाब सरकार ने स्थानीय अकाल डिग्री कॉलेज फॉर वुमन की प्रबंधक कमेटी को सस्पेंड कर दिया गया है कमेटी पर 11 करोड़ 86 लाख रुपए से अधिक के फंड़ों का दुरुपयोग करने का आरोप है । शिकायत मिलने के बाद उच्च शिक्षा व भाषा विभाग की गठित कमेटी को जांच के बाद ये फैसला लिया गया । जिला पुलिस ने भी कमेटी पर केस दर्ज कर लिया है । जांच में पाया गया कि कॉलेज मैनेजमेंट ने गैरकानूनी ढंग से अपने संविधान में संशोधन कर ट्रस्ट स्थापित कर लिया है । इसे रजिस्टर भी नहीं करवाया है । जांच कमेटी के समक्ष कॉलेज मैनेजमेंट ने माना है कि उन्होंने कभी भी कॉलेज का वार्षिक रिकॉर्ड संबंधित रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के पास नहीं भेजा । इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी से एफीलेशन होने के बावजूद नियमों अनुसार के यूनिवर्सिटी के किसी भी नुमाइंदे को गवर्निंग बॉडी में शामिल नहीं किया । कमेटी को कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से तैयार खर्च रिकॉर्ड में भी अनियमिताएं मिली ।

2021 में बीए का कोर्स बंद करने पर हुआ था विवाद , तभी उजागर हुआ था मामला


 कॉलेज मैनेजमेंट ने 2021 में बीए कोर्स बंद करने का फैसला लिया था । इसका असर 40 किलोमीटर के क्षेत्र में बसे गांवों की लड़कियों पर पड़ रहा था । ऐसे में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों , छात्र संगठनों और विभिन्न गांवों को पंचायतों ने फैसले का विरोध किया था मामला सीएम के दरबार तक पहुंच गया था । उसी समय मैनेजमेंट पर फंडों का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगे थे । इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई थी । वहीं , जुलाई 2021 में भी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी को भंग करके सरकार ने एडीसी को कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया था । इसके मैनेजमेंट मामले को लेकर कोर्ट चला गया था । बाद

मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है : चेयरमैन

सिबिया कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन करणवीर सिबिया का कहना है कि कमेटी 50 वर्ष से कॉलेज को चला रही है । मामला पिछले एक वर्ष से हाईकोर्ट में विचाराधीन है । उन्होंने कोर्ट में पूरे सबूतों के साथ अपना पक्ष रखा है । कोर्ट में जो भी फैसला आएगा उसका स्वागत किया जाएगा


दूसरे कॉलेज के लिए भी इस्तेमाल किया गया फंड 2005 से लेकर 2018-19 तक 11 करोड़ 86 लाख 44 हजार के फंडों का गैर कानूनी ढंग से इस्तेमाल किया गया है । कई फंडों को दूसरे कॉलेज के लिए भी इस्तेमाल कर लिया गया है । मामले की जांच के बाद कार्यवाही हुई 

मामले की जांच करेंगे एसएसपी बरनाला 

सिटी पुलिस स्टेशन में कमेटी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है । एसएसपी ने पूरे मामले की जांच बाहरी जिले से करवाने के लिए आईजी पटियाला के पास भेजी थी । यहां से जांच को एसएसपी बस्नाला के पास भेज दिया गया है ।

शिक्षा का व्यापार चलाना चाहती है मैनेजमेंट : भराज

 हलका विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि अकाल डिग्री कॉलेज फॉर बुमन लोगों के दान से बना हुआ है व पंजाब सरकार से सहायता प्राप्त है इसकी मैनेजमेंट लंबे समय से डिग्री कॉलेज में लड़कियों की बीए आदि को कक्षाएं बंद करके प्रोफेशनल कोर्स शुरू कर शिक्षा का व्यापार चलाना चाहती है । इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बल्कि लड़कियों की चल रही पढ़ाई को उसी तरह जारी रखा जाएगा ।

Comments