सीएम कार्यालय की प्राथमिकता के बाद भी नगर निगम में शिकायतों की पेंडेंसी नहीं हो रही ख़त्म बिल्डिंग ब्रांच में 1000 कंप्लेंट्स पेंडिंग , रोजाना आ रही 50

 सीएम कार्यालय की प्राथमिकता के बाद भी नगर निगम में शिकायतों की पेंडेंसी नहीं हो रही ख़त्म

 बिल्डिंग ब्रांच में 1000 कंप्लेंट्स पेंडिंग , रोजाना आ रही 50

मदन सिंह कोरोटाने, चीफ ब्यूरो, जी.ए. न्यूज , जालंधर , 18 अप्रैल , 2022 : जालंघर सीएम कार्यालय की प्राथमिकता के बाद भी निगम में पेंडिंग शिकायतें कम नहीं हो रही है । बिल्डिंग ब्रांच में अवैध इमारतों अवैध कॉलोनी , मानचित्र पास समेत एक हजार शिकायतें पेंडिंग है नगर निगम अवैध इमारतों और कॉलोनी पर नियमित कार्रवाई करने में जुटा है । इसके बावजूद शिकायतों का ग्राफ नीचे नहीं पहुंच रहा । गर्मी होने से पेयजल संकट और सीवर की शिकायतें पहुंचने लगी है । कंट्रोल रूम में रोजाना चार से पांच शिकायतें पेयजल संकट और गंदे पानी की आ रही है । नगर निगम में सीवर , पानी , क्षतिग्रस्त सड़कें , सोडियम लाइटें , होडिंग्स , अवैध कॉलोनी अवैध इमारतों के निर्माण आदि की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम बना है । लोग पीजीआरएस पोर्टल और फोन नंबर 2242587 और 2242588 पर शिकायतें दर्ज कराते हैं । कंट्रोल रूम में आम तौर पर गंदगी , सीवर लीकेज , सड़क , अवैध इमारतों आदि की शिकायतें दर्ज की जाती है । इसमें सीवर , पानी , गंदगी , एलईटी लाइटों आदि की शिकायतों का समाधान किया जाता है , लेकिन अवैध कॉलोनी और मानचित्र के विपरीत निर्माण की नियमित शिकायत पहुंची है । नगम में बिल्डिंग ब्रांच की शिकायतों को पेंडेंसी बढ़ने लगी है । वहीं , नई सरकार के फरमान के बाद निगम ने अवैध कॉलोनी और मानचित्र के विपरीत निर्माण पर नियमित कार्रवाई की जा रही है । इसके बावजूद एक हजार शिकायतें पेंडिंग हैं । 20 दिन से निगम नियमित अवैध इमारतों और कॉलोनी को गिराने की कार्रवाई कर रहा है नगर निगम की मानें तो मार्च में बिल्डिंग ब्रांच की शिकायतें 1500 तक पहुंच चुकी थी । इस संबंध में कम्पलैट सेल के सुपरिटेंडेंट नीरज शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों को संबंधित विभाग को भेज दिया जाता है ।
अभी बिल्डिंग ब्रांच की पेंडिंग शिकायतें अधिक है । निगम में पीजीआरएस पोर्टल पर लोग शिकायतें दर्ज कराते हैं । 15 दिन तक समस्या का समाधान न होने पर शिकायतें रेड

होकर डीसी कार्यालय में ऑनलाइन ही पहुंच जाती है । इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाता है । शिकायत का समाधान होने पर शिकायतकर्ता को मोबाइल पर मैसेज मिल जाता है वैसे सीवर लीकेज , पेयजल लाइन अवैध निर्माण , लाइटों की शिकायतों का 24 से 48 घंटे में समाधान किया जाता है और देरी होने पर कराया जाता है ।

नगर निगम का अवैध इमारतों और कॉलोनी के खिलाफ अभियान जारी है । इसमें निगम की टीम रोजाना अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई करने में लगी है ।

  एमटीपी

Comments

Popular posts from this blog

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ' ਚ ਖ਼ਤਮ ਹੋਇਆ ' ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ' , ਇਕ ਹਫ਼ਤਾ ਮੋਰਚਾ ਸੰਭਾਲੇਗੀ ਆਰਮੀ/चंडीगढ़ में खत्म हुआ 'पावर क्राइसिस', एक हफ्ते के लिए मोर्चा संभालेगी सेना

ਦੁਖਤ ਖਬਰ,ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ ਭਾਈ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ 3 3 ਭੈਣਾਂ ਨੇ 'ਮੇਰੀ ਮੋਤ ਤੇ ਨਾ ਰਾਇਓ' ਆਖਰੀ ਵਿਦਾਈ ਭਜਨ, ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ

ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ , ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਇਹ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨ/शराब पीते रहें सावधान, हो सकता है शरीर के लिए हानिकारक