बौरी मेमोरियल द्वारा विद्यार्थियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप
बौरी मेमोरियल द्वारा विद्यार्थियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप
जी.ए. न्यूज, चीफ ब्यूरो, मदन सिंह कोरोटाने : जालंधर, 18 जनवरी , 2022: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तहत चलाए जा रहे 'दिशा -एक पहल 'के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स में विद्यार्थियों के लिए दूसरी बार कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया जोकि इनोसेंट हार्ट्स में पढ़ने वाले नवम तथा ग्यारहवीं कक्षा के15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए था। यह कैंप बौरी मेमोरियल ट्रस्ट के मेडिकल सर्विसेज के अंतर्गत सिविल अस्पताल के सहयोग से सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइंस को ध्यान में रखते हुए लगाया गया।
कोविड-19 का टीकाकरण केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए था जिनके अभिभावकों ने अपनी सहमति लिखित रूप में दी। 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन पहले ही किया जा चुका है।
इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ अनूप बौरी तथा मैनेजिंग डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ चंद्र बौरी ने बताया की बौरी मेमोरियल ट्रस्ट सदैव ही समाज के प्रति अपने कर्तव्य निभाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं एवं कोविड-19 की रोकथाम में अपना सहयोग दें।
Comments
Post a Comment