रिटायर्ड एसएमओ से 1.38 करोड़ रुपए की ठगी , गार्डन कॉलोनी के दो भाइयों पर केस
रिटायर्ड एसएमओ से 1.38 करोड़ रुपए की ठगी , गार्डन कॉलोनी के दो भाइयों पर केस
13 एकड़ जमीन में 10 एकड़ पंचायती जमीन का कर दिया सौदा
जी.ए. न्यूज, चीफ ब्यूरो, मदन सिंह कोरोटाने : जालंधर/ 17 जनवरी , 2022 जालंधर थाना मकसूदां में जमीन के सौदे में रिटायर्ड डॉ . जसबीर सिंह से 1,37,75,000 रुपए की ठगी को लेकर गार्डन कॉलोनी के इतपाल सिंह और उसके भाई गुरविंदर सिंह के खिलाफ 406 , 420 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है । आरोप है कि एक साजिश के तहत 13 एकड़ में से 10 एकड़ जमीन पंचायती थी , मगर डॉ . जसबीर सिंह के साथ धोखा करते हुए एग्रीमेंट किया गया था । डॉक्टर ने जनवरी 2020 में खुद के साथ ठगी को लेकर सीएम को शिकायत दी थी । 2 साल की लंबी जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया है । दोनों आरोपी हाई प्रोफाइल हैं
दस साल पहले किया था जमीन का सौदा
छोटी बारादरी के रहने वाले डॉ . जसबीर सिंह ने सीएम को दी शिकायत में कहा था कि वे सेहत विभाग से सीनियर मेडिकल ऑफिसर पद से रिटायर्ड हैं । करीब दस साल पहले उसने मकसूदां के पास गांव सूरा की हद में आती 13 एकड़ जमीन का सौदा 2,56,10,000 रुपए में गार्डन कॉलोनी के रहने वाले इतपाल सिंह और गुरविंदर सिंह के साथ किया था । जमीन का एग्रीमेंट पत्नी , बेटी , मां के साथ - साथ दोस्त प्रिंसिपल रत्न सिंह की तीन महिला मेंबर्स के नाम पर करवाया था । एग्रीमेंट तक डॉक्टर ने 1,53,74,000 रुपए दिए थे , जिनमें से 60 लाख कैश था । डॉक्टर ने कहा कि इस बीच उन्हें पता चला कि 13 एकड़ में से 10 एकड़ जमीन तो पंचायत की है , जिसकी रजिस्ट्री नहीं हो सकती । जब उन्होंने आरोपी भाइयों से बात की तो उन्होंने यकीन दिलवाया कि तीन महीने में पेमेंट दे देंगे , मगर केवल 16 लाख रुपए ही दिए । धीरे - धीरे दो साल निकल गए । डॉक्टर ने कहा- इस धोखे को लेकर उसने देहात पुलिस में शिकायत की , मगर सुनवाई नहीं हुई । इंसाफ के लिए जनवरी 2020 में सीएम को शिकायत दी , जिस पर जांच शुरू की गई । एसपी ( एच ) आईपीसी अधिकारी रवि कुमार ने जांच में कहा कि साजिश के तहत डॉ . जसबीर सिंह के साथ धोखाधड़ी की गई है । 13 एकड़ में से 10 एकड़ जमीन पंचायती है ।
Comments
Post a Comment