₹ 1500 लेकर बनाते थे जालीआयुष्मान कार्ड , बाप - बेटाअरेस्ट 2 दिन का रिमांड , वोटों के चक्कर में नेताओं ने भी बनवाए चहेतों के कार्ड
₹ 1500 लेकर बनाते थे जालीआयुष्मान कार्ड , बाप - बेटाअरेस्ट 2 दिन का रिमांड , वोटों के चक्कर में नेताओं ने भी बनवाए चहेतों के कार्ड
ग्लोबल ए न्यूज़: मदन सिंह कोरोटनी चीफ ब्यूरो 16- 04-2020 जालंधर। की जरूरतमंद लोगों के मुफ्त इलाज के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत सरवत सेहत बीमा योजना के कार्ड को भी कई लोगों ने कमाई का जरिया बना लिया है पुलिस की स्पेशल आपरेशन यूनिट ने ऐसे गिरोह के दो लोग पकड़े हैं जो 1500 रुपए तक लेकर लोगों के फर्जी सेहत बीमा कार्ड बना रहे थे । आरोपी अब तक सैकड़ों कार्ड बना चुके हैं । पुलिस ने 161 कार्ड बरामद किए हैं । साइबर सैल आरोपियों का लैपटॉप खंगाल पता लगाएगा कि अब तक कितने और किसने फर्जी कार्ड बनवाया । स्पेशल आपरेशन यूनिट ने दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल से गिरफ्तार किया । आरोपी अमृतसर के गोपाल नगर के रहने वाले हैं । सतपाल पुत्र सुरजीत सिंह और अनमोल के खिलाफ थाना -4 में 420 , 465 , 467 , 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया है । पुलिस ने कार्ड बनाने वाले प्रिंटर , नकली बीमा कार्ड , एक लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं । पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड पर लिया है ।
कार्ड बनवाने में कई पार्षद , बड़े नेता शामिल ...
आरोपियों ने धड़ाधड़ कार्ड बनवाने शुरू किए तो बात कई लोगों तक पहुंची । जुगाड़ के चक्कर में वोट बैंक बढ़ाने के लिए कई पार्षदों , नेताओं और अफसरों ने भी कार्ड बनवाए । आरोपी कार्ड तैयार कर दो - तीन दिन में दे देते थे । डेमोकार्ड में बेसिक डिटेल चेंज कर हू - ब - हू असली जैसे कार्ड तैयार करते थे ।
पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास रेड कर दो लोगों को अरेस्ट किया । आरोपियों के पास से 63 आयुष्मान कार्ड बरामद किए । सभी कार्ड अलग - अलग नाम से बनाए गए थे और कई कार्डो पर नाम नहीं लिखे थे । जब पुलिस को शक हुआ तो आरोपियों को पुलिस एसओयू हेडक्वार्टर ले आई । आरोपियों ने माना कि सभी कार्ड जाली हैं । थाना- 4 में पहले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया । पहले कार्ड बनाने के 50 रुपए लेते थे फिर 1500 रुपए तक लेने लगे
फर्जीवाड़े में शुरू करवाया 21 साल के बेटे का करियर आरापी अब तक सैकड़ों कार्ड बनवा चुके हैं । 45 साल के सतपाल ने कहा कि अपने 21 साल के बेटे अनमोल के साथ सारा फर्जीवाड़ा कर रखा था । बेटे ने 2019 में 12 वीं कंप्लीट की थी । आरोपी ने बेटे को 12 वों के बाद कंप्यूटर कोर्स करवाया और बीमा योजना कार्ड बनाने की रकम लो । अजनाला में अफिस बनाकों कार्ड बनाए । पुलिस ने लैपटॉप और दस्तावेज भी बरामद किए हैं ।
Comments
Post a Comment